23वें चीन-आसियान एक्सपो की सभी आयातित प्रदर्शनी वस्तुएं नाननिंग पहुंचीं

(CRI)10:30:52 2026-09-15

14 सितंबर को 23वें चीन-आसियान एक्सपो की अंतिम खेप की आयातित प्रदर्शनी वस्तुएं चीन के कुआंगशी चुआंग जातीय स्वायत्त प्रदेश की राजधानी नाननिंग स्थित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र पहुंच गईं। यह खेप कंबोडिया और मलेशिया समेत चार देशों से आई थी।

बताया गया है कि इस एक्सपो के लिए नाननिंग सीमा शुल्क विभाग ने आसियान देशों के 160 प्रदर्शकों के माल की निगरानी की। इनमें मुख्य रूप से खाद्य पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन, लकड़ी के उत्पाद और घरेलू सामान शामिल हैं।

वहीं, 17 से 21 सितंबर तक 23वां चीन-आसियान एक्सपो नाननिंग में आयोजित किया जाएगा। इस एक्सपो में आसियान के सभी 11 देश पूर्ण रूप से भाग लेंगे। आसियान देशों के प्रदर्शक अपने-अपने देशों के विविध और विशेष उत्पाद भी यहां पेश करेंगे।

फिलहाल, चीन-आसियान एक्सपो के विभिन्न प्रदर्शनी हॉल में स्टॉलों का निर्माण और प्रदर्शनी वस्तुओं की सजावट का काम व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रहा है।