निंगपो-चोउशान रेलवे के पूरे समुद्री पुल के सभी छह मुख्य टावरों का निर्माण पूरा


12 सितंबर को ली गई निंगपो-चोउशान रेलवे के मुख्य टावर के निर्माण स्थल की तस्वीर।

13 सितंबर को चाइना रेलवे कंस्ट्रक्शन ब्रिज इंजीनियरिंग ब्यूरो द्वारा निर्मित निंगपो-चोउशान रेलवे के फुछीमन सड़क-रेल दोहरे उपयोग वाले पुल के नंबर-20 मुख्य टावर का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इसके साथ ही निंगपो-चोउशान रेलवे के तीन समुद्री पुलों के सभी छह मुख्य टावरों का निर्माण पूरा हो गया है, जिससे पूरी रेलवे लाइन के निर्माण और संचालन की नींव मजबूत हुई है।

निंगपो-चोउशान रेलवे की मुख्य लाइन की कुल लंबाई 76.4 किलोमीटर है। यह पश्चिम में निंगपो पूर्व रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पूर्व में चोउशान मुख्य द्वीप तक जाती है, जिसकी डिजाइन गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गयी है।