पेइचिंग-थ्येनचिन-हेबेई क्षेत्र और क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया में पहली बार अंतर-क्षेत्रीय बिजली सेवा उपलब्ध
हाल ही में, स्टेट ग्रिड पेइचिंग हाईतियान बिजली कंपनी और चाइना सदर्न पावर ग्रिड के शेनचेन पाओआन बिजली ब्यूरो ने संयुक्त रूप से अंतर-ग्रिड और अंतर-क्षेत्रीय बिजली सेवा से जुड़ी एक प्रक्रिया पूरी की। इससे कंपनियों के लिए बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए अलग बिजली ग्रिड और दूसरे क्षेत्र में बिजली सेवा से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करना संभव हो पाया है। यह पेइचिंग-थ्येनचिन-हेबेई क्षेत्र और क्वांगतोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया—इन दो विश्वस्तरीय शहरी समूहों के बीच पहला अंतर-ग्रिड और अंतर-क्षेत्रीय हाई-वोल्टेज बिजली सेवा मामला भी है।
इससे पहले, पेइचिंग की एक नवाचार-आधारित कंपनी को शेनचेन में अपनी परियोजना के लिए 2,000 किलोवोल्ट-एम्पियर क्षमता वाले दो ट्रांसफॉर्मर लगाने थे। कंपनी के कर्मचारी ने स्टेट ग्रिड पेइचिंग हाईतियान बिजली कंपनी के सेवा केंद्र में बिजली सेवा के लिए आवेदन जमा किया। ग्राहक प्रबंधक छ्याओ यीवेई ने आवेदन स्वीकार करने के तुरंत बाद चाइना सदर्न पावर ग्रिड के शेनचेन पाओआन बिजली ब्यूरो से संपर्क किया। शेनचेन पाओआन बिजली ब्यूरो ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए दोनों पक्षों के बीच सटीक समन्वय किया। दोनों पक्षों ने ऑनलाइन माध्यम से परियोजना से संबंधित दस्तावेजों और कंपनी की बिजली संबंधी जरूरतों जैसी जानकारी साझा की तथा अंतर-ग्रिड और अंतर-क्षेत्रीय सेवा चैनल के जरिए कारोबार की जांच, स्थल निरीक्षण, योजना तैयार करने, बिजली कनेक्शन और परियोजना स्वीकृति जैसे काम पूरे किए। इसके बाद दोनों ट्रांसफॉर्मरों को आधिकारिक रूप से बिजली आपूर्ति से जोड़ दिया गया।