चीन के हुपेई प्रांत में शरद ऋतु के सांस्कृतिक पर्यटन और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए कई पहल
(जन-दैनिक ऑनलाइन)15:01:55 2026-09-14
हाल ही में, चीन के हुपेई प्रांत ने 2026 के “हुपेई में ज्ञान के साथ, शरद ऋतु का आनंद लें” उपभोग सीजन के तहत कई गतिविधियां शुरू की हैं। इस उपभोग सीजन में “चिंगछू की सैर”, “चिंगछू में खरीदारी”, “चिंगछू में आनंद”, “चिंगछू में फसल उत्सव” और “चिंगछू में स्मार्ट जीवन का आनंद” जैसे पांच प्रमुख विषय रखे गए हैं। इसके तहत मध्य-शरद उत्सव और चीनी राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए खान-पान, आवास, परिवहन, पर्यटन, खरीदारी, मनोरंजन और खेल समेत उपभोग के सात प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की उपभोग सब्सिडी भी दी जाएगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य शरद ऋतु में उपभोग बाजार में व्यापक रूप से नई ऊर्जा पैदा करना है। यह उपभोग सीजन सितंबर में शुरू हुआ है और दिसंबर के अंत तक चलेगा।
