ब्रिक्स देशों का उद्योग और व्यापार मंच नई दिल्ली में आयोजित
ब्रिक्स देशों का उद्योग और व्यापार मंच 11 सितंबर को भारत की राजधानी नयी दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य तौर पर सप्लाई चेन के लचीलेपन, कृषि उत्पाद एवं कृषि विज्ञान व तकनीक नवाचार, सेवा व्यापार और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर विचार किया गया।
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंच के उद्घाटन समारोह में भाषण देते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में उतार-चढ़ाव, लचीलापन, सृजन, सहयोग और निरंतर विकास का भारी महत्व है। सप्लाई चेन के संपर्क और व्यापारिक सरलीकरण पर बड़ा महत्व दिया जाना चाहिए।
भारतीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने भाषण में कहा कि ब्रिक्स देशों को अधिक गहरे, लचीले और संतुलित व्यापार सहयोग का निर्माण करना चाहिए।
रूसी आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेटनिकोव ने अपने भाषण में कहा कि ब्रिक्स देश, जो दुनिया के आर्थिक आकार का लगभग 30 प्रतिशत हैं, एक स्थायी भविष्य के महत्वपूर्ण समर्थक हैं। हमें मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने, हरित और डिजिटल परिवर्तन में तेजी लाने और ब्रिक्स देशों की बड़ी बाजार क्षमता का लाभ उठाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।