नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए यथासंभव मदद देने को तैयार है चीन: चीनी विदेश मंत्रालय
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 10 सितंबर को मियमित प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि चीन नेपाल को पुनर्निर्माण के लिए यथासंभव मदद देने को तैयार है।
प्रवक्ता ने कहा कि भू-स्खलन आपदा होने के बाद चीन ने आपात रूप से आत्म बचाव करने के साथ नेपाल को सबसे पहले मदद दी। मैत्रीपूर्ण परंपरागत पड़ोसी के नाते चीन नेपाल की मांग के अनुसार नेपाल को यथासंभव मदद देगा। विश्वास है कि नेपाली सरकार के नेतृत्व में नेपाली जनता ज़रूर ही आपदा को यथाशीघ्र पराजित कर सकेगी और अपने घरों का पुनर्निर्माण कर सकेगी।
प्रेस वार्ता में प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में बताया कि चीन-भारत आर्थिक व व्यापारिक सहयोग का मर्म पारस्परिक लाभ और साझा जीत है। उम्मीद है कि भारतीय पक्ष विभिन्न देशों के उद्यमों का भारत में निवेश व संचालन के लिए निष्पक्ष, न्यायपूर्ण, पारदर्शी और गैर भेदभाव वाणिज्यि वातावरण प्रदान करेगा।
चीन अमेरिका संबंध पर एक साल के जवाब में प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्ष इस साल के अंदर दोनों देशों के राजाध्यक्षों की पारस्परिक यात्री पर संपर्क में है ।