नौवें चीनी किसान फसल उत्सव के लिए समग्र व्यवस्थाओं की घोषणा
9 सितंबर की सुबह, चीनी कृषि और ग्रामीण मामले मंत्रालय ने इस वर्ष के फसल उत्सव की समग्र व्यवस्थाओं की जानकारी देने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस वर्ष शरद विषुव के अवसर पर मनाया जा रहा नौवां चीनी किसान फसल उत्सव की व्यवस्थाओं को दो स्तरों में विभाजित किया गया है।
सबसे पहले, आयोजन समिति फसल उत्सव सम्बंधी गतिविधियों की एक श्रृंखला का नेतृत्व करेगी।सीपीसी केंद्रीय कमेटी के प्रचार विभाग और शिक्षा मंत्रालय सहित आयोजन समिति की सत्रह सदस्य इकाइयाँ भाग लेंगी और 47 प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन करेंगी।
दूसरा, विभिन्न स्थानीय क्षेत्रों में विविध कृषि सेवा एवं उत्सव गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। फसल उत्सव की थीम पर केंद्रित और किसानों की उत्पादन और दैनिक आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, क्षेत्रीय विशेषताओं से युक्त कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें फसल की उपलब्धियों का प्रदर्शन, किसानों की जीवनशैली का प्रदर्शन, कृषि संस्कृति का प्रचार और कृषि उत्पादों की खपत को बढ़ावा देना शामिल है।