42वें अध्यापक दिवस से पहले शी चिनफिंग ने अध्यापकों और शैक्षिक कार्यकर्ताओं को बधाई दी

(CRI)15:01:21 2026-09-10

10 सितंबर को चीन का 42वां अध्यापक दिवस है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 9 सितंबर को देशभर के अध्यापकों और शैक्षिक कार्यकर्ताओं को उत्सव की बधाई देकर उनका अभिवादन किया।

शी ने कहा कि लंबे समय से देश के अध्यापकों ने सीपीसी की शिक्षा नीति को लागू कर शिक्षा क्षेत्र में समर्पित होकर ज्ञान तथा सन्मार्ग का प्रचार किया और पार्टी तथा देश के कार्य विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

शी ने बल दिया कि नये अभियान में उम्मीद है कि अध्यापक, पार्टी तथा देश के लिए प्रतिभाएं तैयार करने की आरंभिक आकांक्षा को याद रखते हुए नैतिक मूल्यों के साथ युवा व्यक्तित्व का निर्माण करने का मूल कार्य करेंगे, शिक्षा की भावना का जोर-शोर प्रसार करेंगे, पवित्र शैक्षिक नैतिकता और संस्कृति का विकास करेंगे, पेशेवर क्षमता की उन्नति करेंगे और राष्ट्रीय पुनरोत्थान मिशन निभाने में प्रतिभाएं तैयार करेंगे। विभिन्न स्तरीय सीपीसी समितियों तथा सरकारों को अध्यापकों के कार्य को मजबूत कर पूरे समाज में अध्यापकों का सम्मान करने और शिक्षा को महत्व देने का बेहतर माहौल रचना और शिक्षा-शक्ति के निर्माण के लिए मजबूत शक्ति एकत्र करनी चाहिए।