अमेरिका को चीन पर बेबुनियाद आरोप नहीं लगाने चाहिए:चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:39:28 2026-09-10

ऐसी ख़बरें सामने आई हैं कि चीनी एआई कंपनियां अमेरिकी तकनीक की "नकल" कर रही हैं। इस पर 9 सितंबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने सवाल का जवाब दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में चीन का विकास उसकी उच्च स्तरीय वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता का परिणाम है, और साथ ही परामर्श, संयुक्त योगदान, साझा लाभ और खुले सहयोग के सिद्धांतों के प्रति चीन की निरंतर प्रतिबद्धता से भी लाभान्वित होता है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि सभी पक्षों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के खुले, समावेशी, सार्वभौमिक रूप से लाभकारी और परोपकारी विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग मजबूत करना चाहिए, जिससे समस्त मानवता का कल्याण हो सके। हम आशा करते हैं कि अमेरिका दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा किए गए महत्वपूर्ण समझौते को गंभीरता से लागू करेगा और चीन के विरुद्ध निराधार आरोप और दुष्प्रचार करने से परहेज़ करेगा। चीन और अमेरिका दोनों ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में प्रमुख शक्तियां हैं इसलिए उन्हें सहयोग मजबूत करना चाहिए।