"स्वयं में सुधार के लिए प्रयास करना और दूसरों की मदद करना" चीन के विदेश सहयोग का मूल मूल्य:चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:38:40 2026-09-10

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 9 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में उन दावों का खंडन किया कि चीन अन्य विकासशील देशों से विकास की "सीढ़ी" छीन रहा है, और इस बात पर जोर दिया कि "स्वयं में सुधार के लिए प्रयास करना और दूसरों की मदद करना" चीन के विदेश सहयोग का मूल मूल्य है।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने कभी भी किसी देश की विकास की "सीढ़ी" नहीं छीनी है; बल्कि, वह विकास की "सीढ़ी" बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। चीन उच्च गुणवत्ता वाली बेल्ट एंड रोड सहयोग पहल के माध्यम से भागीदार देशों को उनकी अवसंरचना सम्बंधी कमियों को दूर करने में मदद करता है। चीन किफायती औद्योगिक उपकरण और तकनीकी उत्पाद उपलब्ध कराता है, और विकासशील देशों को औद्योगिक विकास लागत कम करने में मदद करने के लिए अपने अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करता है। शून्य शुल्क और "चीन को निर्यात" जैसी नीतियों के माध्यम से, चीन सक्रिय रूप से रियायतें प्रदान करता है और बाजार के अवसरों को साझा करता है, जिससे विकासशील देशों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बेहतर ढंग से एकीकृत होने और अपनी मजबूती बढ़ाने में मदद मिलती है।