चीलोंग भूस्खलन आपदा के बाद सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोगों की घर वापसी शुरू

चीलोंग भूस्खलन आपदा के बाद सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए लोगों की घर वापसी शुरू
7 सितंबर को शीत्सांग के शिगात्से शहर के चीलोंग कस्बे के सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित आपदा प्रभावित लोग धीरे-धीरे अपने घर लौटते हुए।

26 अगस्त को नेपाल वाले हिस्से में भूस्खलन आपदा होने के कारण शीत्सांग के शिगात्से शहर के चीलोंग काउंटी स्थित चीलोंग सीमा चौकी क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए और कई लोग लापता हो गए। इसके अलावा, वहां बने अवरोधित झील से आसपास के गांवों के लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया। द्वितीयक आपदाओं के जोखिम को रोकने के लिए स्थानीय प्रशासन ने चीलोंग कस्बे और साले टाउनशिप के पांच गांवों के कुल 499 लोगों को तत्काल चीलोंग कस्बे में सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर अस्थायी रूप से ठहराया।

पिछले कुछ दिनों से स्थानीय प्रशासन लगातार विशेषज्ञों को भेजकर जोखिम वाले क्षेत्रों की जांच, जल-स्तर की निगरानी और द्वितीयक आपदाओं के जोखिम का आकलन कर रहा था। वर्तमान में चीलोंग सीमा चौकी के मुख्य क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में बना अवरोधित झील पूरी तरह खाली हो चुका है, नदी का प्रवाह सामान्य हो गया है और झील के टूटने से पैदा हुआ खतरा लगभग समाप्त हो गया है। इसके बाद लोगों की सुरक्षित घर वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं।

लोगों की सुरक्षित और सुचारु घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने परिवहन वाहनों की एकीकृत व्यवस्था की। कर्मचारियों ने घर-घर जाकर लोगों की जानकारी का सत्यापन किया, मकानों की सुरक्षा स्थिति की जांच की और सड़कों की स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की। इसके बाद लोगों को चरणबद्ध तरीके से वाहनों के जरिए सुरक्षित अपने घरों की ओर रवाना किया गया।