अगस्त के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 34 खरब अमेरिकी डॉलर के पार
चीन के राष्ट्रीय विदेशी मुद्रा प्रबंधन प्राशसन के आंकड़ो के अनुसार, अगस्त के अंत तक, चीन का विदेश मुद्रा भंडार 34.383 खरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो जुलाई के अंत की तुलना में 1950 करोड़ डॉलर अधिक है और इसमें 0.57 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है।
अगस्त में, वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की मौद्रिक नीतियों की उम्मीदों जैसे कारकों के प्रभाव से डॉलर सूचकांक में गिरावट दर्ज की गई, जबकि वैश्विक स्तर पर प्रमुख वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमतों में भिन्नता देखी गई। मुद्रा विनिमय दर के पुनर्मूल्यांकन और परिसंपत्ति कीमतों में आए बदलावों के संयुक्त प्रभाव से इस महीने विदेशी मुद्रा भंडार के आकार में वृद्धि हुई। चीन की अर्थव्यवस्था का समग्र संचालन स्थिर बना हुआ है और उसमें सकारात्मक प्रगति दर्ज की गई है। इसकी सुदृढ़ लचीलापन और जीवंतता ने विदेशी मुद्रा भंडार के स्तर को बुनियादी रूप से स्थिर बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान किया है।