शीआन–छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे की चुचियाशान सुरंग सफलतापूर्वक आर-पार हुई


8 सितंबर को ड्रोन से ली गई शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे की चुचियाशान सुरंग निर्माण स्थल की तस्वीर।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

8 सितंबर को चीन रेलवे के प्रथम ब्यूरो द्वारा निर्मित शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे की चुचियाशान सुरंग सफलतापूर्वक आर-पार हो गई। इससे पूरी लाइन के निर्धारित समय पर निर्माण पूरा होने और संचालन शुरू होने के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ है।

वर्तमान में, शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे के आनखांग-छोंगछिंग खंड में कुल 65 सुरंगों का निर्माण पूरा हो चुका है। परियोजना अब बिना बैलास्ट वाली पटरियों के निर्माण, स्टेशन भवनों के निर्माण और विद्युत एवं संचार प्रणाली की स्थापना जैसे प्रमुख चरणों में प्रवेश कर चुकी है।

शीआन-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे के चालू होने के बाद यह पहले से संचालित छोंगछिंग-छंगतू हाई-स्पीड रेलवे, चंगचोउ-छोंगछिंग हाई-स्पीड रेलवे तथा निर्माणाधीन छोंगछिंग-खुनमिंग हाई-स्पीड रेलवे जैसी कई प्रमुख रेल लाइनों से जुड़ेगी। इससे चीन के मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क की संरचना और अधिक मजबूत होगी।