चीनी आयात की मासिक वृद्धि दर लगातार 6 महीनों तक निर्यात से अधिक रही

(CRI)09:46:33 2026-09-09


चित्र VCG से है।

चीनी कस्टम द्वारा 8 सितंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले 8 महीने में चीन के वस्तु व्यापार में आयात निर्यात की कुल रकम 347 ख़रब 80 अरब युवान रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 17.6 प्रतिशत अधिक थी। इस अगस्त में आयात-निर्यात, निर्यात और आयात अलग-अलग तौर पर 19.8 प्रतिशत, 18.6 प्रतिशत, 21.7 प्रतिशत साल दर साल अधिक रही। उल्लेखनीय बात है कि आयात की मासिक वृद्धि दर लगातार 6 मास तक साल दर साल निर्यात की वृद्धि से अधिक रही।

इस साल के पहले 8 महीने में निर्यात की कुल रकम 201 ख़रब 70 अरब युवान रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 14.6 प्रतिशत अधिक थी। गाड़ी, औद्योगिक रोबोट, जहाज़, लिथियम बैटरी समेत मशीनरी व इलेक्ट्रिक वस्तुओं की निर्यात की कुल रकम 129 ख़रब 10 अरब युवान रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 21.9 प्रतिशत अधिक थी।

इस साल के पहले 8 महीने में चीन के आयात की कुल रकम 146 ख़रब 10 अरब युवान रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 22 प्रतिशत अधिक थी।

इस साल पहले 8 महीन में चीन और विश्व के 112 देशों व क्षेत्रों के बीच निर्यात और आयात दोनों बढ़ गया। आसियान चीन का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार बना रहा।

इस जनवरी से इस अगस्त तक चीन-अमेरिका व्यापार की कुल रकम 27 ख़रब 60 अरब युवान रही, जो पिछले साल की समान अवधि से 1.3 प्रतिशत बढ़ी।