चीन कतर के साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर संवाद बनाए रखने को तैयार हैः वांग यी

(CRI)09:42:27 2026-09-09

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 8 सितंबर को पेइचिंग में कतर के प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के साथ वार्ता की। उन्होंने कहा कि चीन हमेशा कतर के साथ सम्बंध मध्यपूर्व रणनीति के महत्वपूर्ण स्थान पर रखता है और कतर द्वारा लंबे समय से ज्वलंत मुद्दों की मध्यस्थता में जुटने और मुठभेड़ के अंत और शांति के लिए बड़ी कोशिश करने की प्रशंसा करता है। चीन कतर के साथ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मामलों पर संवाद बनाए रखने को तैयार है।

दोनों पक्षों ने मध्यपूर्व के खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर रायों का गहन आदान-प्रदान किया। वांग यी ने कहा कि चीन कतर समेत क्षेत्र के विभिन्न पक्षों के साथ संपर्क मजबूत करने को तैयार है और क्षेत्रीय देशों का भविष्य अपने हाथ में लेकर जल्द ही क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की बहाली करने और न्यायपूर्ण तथा युक्तियुक्त सुरक्षा के नये ढांचे की स्थापना करने का समर्थन करता है।

मोहम्मद ने कहा कि कतर मध्यपूर्व सुरक्षा बढ़ाने पर चीन के प्रस्ताव का समर्थन करता है और चीन के साथ समन्वय मजबूत कर वैश्विक ऊर्जा चैनल सुरक्षा की रक्षा करने, क्षेत्रीय शांति व स्थिरता की बहाली करने और क्षेत्रीय देशों की स्वतंत्र भावना को प्रतिबिंबित करने वाले सुरक्षा ढांचे पर विचार करने को तैयार है।