वांग यी ने मैक्सिको के विदेश मंत्री से मुलाकात की

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को राजधानी पेइचिंग में मैक्सिको के विदेश मंत्री रोबर्टो वेलास्को अल्वारेज़ से मुलाकात की।
इस दौरान वांग यी ने कहा कि चीन वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच एकजुटता और सहयोग के व्यापक रणनीतिक नजरिए से चीन-मैक्सिको संबंधों को देखता है और उन्हें आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि चीन बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने के मैक्सिको के रुख का समर्थन करता है।
वांग यी ने जोर देकर कहा कि चीन-मैक्सिको संबंध किसी तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं हैं और न ही उन्हें किसी तीसरे पक्ष से प्रभावित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन मैक्सिको के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग को और गहरा करने तथा व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लगातार आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
वहीं, वेलास्को ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम की ओर से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मैक्सिको एक-चीन सिद्धांत और संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 2758 का दृढ़ता से पालन करता है। साथ ही, उन्होंने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) नेताओं की बैठक की मेजबानी और उसमें अग्रणी भूमिका निभाने के लिए चीन के समर्थन की बात कही।