सऊदी अरब में LEAP 2026 में चीन के रोबोट ने बिखेरी अपनी चमक

2 सितंबर, 2026 को सऊदी अरब के रियाद में आयोजित “लीप 2026 टेक कॉन्फ्रेंस” के दौरान एक दर्शक यूनिट्री रोबोटिक्स के दो ह्युमेनॉइड रोबोटों को बॉक्सिंग करते देखते हुए।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
सीधे मुक्के, हुक और राउंडहाउस किक...दो ह्युमेनॉइड रोबोट मुक्केबाज़ी के दस्ताने और सुरक्षात्मक हेडगियर पहने रिंग के बीचों-बीच मुकाबले का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके चारों ओर स्मार्टफ़ोन की एक दीवार सी खड़ी है, जो उनके हर प्रहार और चकमे को कैमरे में कैद कर रही है, जबकि दर्शक इस तरह रोमांचित होकर ताली बजा रहे हैं जैसे कोई ख़िताबी मुकाबला देख रहे हों।
यह नृष्य सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित LEAP “लीप टेक कॉन्फ्रेंस” (LEAP Tech Conference) का है, जहाँ चीनी कंपनी “यूनिट्री रोबोटिक्स” (Unitree Robotics) के स्टॉल पर बना रोबोट फाइटिंग रिंग इस पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गया है।
“मैं तो बस वहां से गुजर रहा था, लेकिन इन रोबोटों ने शीघ्र मेरा मेरा ध्यान खींच लिया,” रस्सियों के पास कुछ देर रुके युवा सऊदी अली अलशाएर ने शिन्हुआ को बताया। “मुझे उम्मीद नहीं थी कि रोबोटिक्स तकनीक इतनी आगे बढ़ चुकी है। इनकी हरकतें बहुत सहज हैं, प्रतिक्रियाएँ तेज़ हैं और ये कई तरह की गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं।“
LEAP यानी वार्षिय वैश्विक टेकनोलजी सम्मेलन इस वर्ष 31 अगस्त से 3 सितंबर तक सऊदी संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा अन्य संस्थानों द्वारा “नई दुनियाओं की ओर” विषय के तहत आयोजित किया जा रहा है। यहाँ चीन के विभिन्न रोबोट उत्पाद न केवल मनोरंजन और प्रदर्शन के लिए, बल्कि आगंतुकों की आँखों में भविष्य की एक वास्तविक झलक पेश करने के कारण आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं।