मुंबई में चीनी महावाणिज्यदूत ने ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम में हिस्सा लिया

(CRI)16:25:16 2026-09-07

5 सितंबर को मुंबई में चीनी महावाणिज्यदूत छिन च्येन ने मुंबई के ताज महल पैलेस होटल में आयोजित ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, आंध्र प्रदेश ग्लोबल समूह के अध्यक्ष अभिजीत पवार, मुंबई में ब्रिक्स देशों के महावाणिज्यदूतों और अन्य प्रतिभागियों से बातचीत की।

कार्यक्रम के दौरान छिन च्येन ने मेहमानों के सामने पारंपरिक चीनी संस्कृति की झलक पेश की और चीनी सुलेख की कृतियां दिखाईं। उन्होंने पारंपरिक चीनी चिकित्सा और वुशू के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा, महावाणिज्यदूत ने स्थानीय मीडिया को एक संयुक्त साक्षात्कार दिया, जिसमें उन्होंने चीन की चार वैश्विक पहलों और ब्रिक्स सहयोग पर अपने विचार साझा किए।