चीन का वार्षिक IP सम्मेलन उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर ज़ोर देगा

18 जुलाई, 2026 को पूर्वी चीन के शांगहाई में आयोजित 2026 विश्व एआई सम्मेलन और वैश्विक एआई प्रशासन पर उच्च स्तरीय बैठक के दौरान एक रोबोट टेबल टेनिस खेलता हुआ।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)
15वां चीन बौद्धिक संपदा वार्षिक सम्मेलन (CIPAC) 8 से 9 सितंबर तक पेइचिंग में आयोजिग होगा। इसमें 15वीं पंचवर्षिय योजना अवद्धि (2026-2030) के दौरान IP क्षेत्र के उच्च गुणवत्ता वाले विकास पर ज़ोर दिया जाएगा।
चीन राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा प्रशासन (CNIPA) के अनुसार, इस वर्ष का सम्मेलन देश और विदेश के सरकारी, औद्योगिक, अकादमिक, अनुसंधान तथा व्यावहारिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाएगा, ताकि देश के समग्र नवाचार, उच्च गुणवत्ता वाले विकास और उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा की भूमिका के लिए नए रास्तों की संयुक्त रूप से खोज की जा सके।
इस सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट, ट्रेडमार्क और उत्पादों के साथ-साथ, चीनी और विदेशी भौगोलिक संकेत उत्पादों के लिए सेवाएँ प्रस्तुत की जाएँगी। इनोवेशन से जुड़ी संस्थाओं को शुरू से अंत तक सेवाएँ प्रदान करने के लिए कुल 135 बौद्धिक संपदा सेवा प्रदाता भाग लेंगे।