एक शक्तिशाली खेल देश के निर्माण में तेजी लाएगा चीन: काओ चीतान

(CRI)13:44:55 2026-09-04

चीनी राजकीय खेल ब्यूरो के महानिदेशक काओ चीतान ने 3 सितंबर को एक संवाददाता सम्मेलन में 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान एक शक्तिशाली खेल देश के निर्माण के लक्ष्यों और कदमों पर प्रकाश डाला।

काओ चीतान ने कहा कि चीनी राजकीय खेल ब्यूरो सार्वजनिक व्यायाम की सेवा व्यवस्था निरंतर संपूर्ण बनाएगा।वर्ष 2030 तक प्रति व्यक्ति खेल मैदान का क्षेत्रफल 4 वर्गमीटर होगा और नियमित रूप से व्यायाम करने वाले लोगों का अनुपात 40 प्रतिशत होगा।

उन्होंने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन प्रतिस्पर्द्धात्मक खेल का सर्वांगीण तथा संतुलित विकास बढ़ाएगा और “633”इवेंटों पर मुख्य ध्यान देगा।“633”इवेंटों में 6 का अर्थ है-गोताखोरी,जिमनास्टिक्स ,भारोत्तोलन ,निशानेबाजी ,टेबल टेनिस तथा बैडमिंटन 6 परंपरागत खेल।3 का अर्थ है ट्रैक एंड फील्ड, तैराकी, वार्टर स्पोर्टस, और अंतिम 3 का अर्थ है बास्केटबॉल, वालीबॉल और फुटबॉल।

काओ ने कहा कि चीन प्रतिस्पर्द्धात्मक खेल की चतुर्मुखी शक्ति और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धात्मकशक्ति की उन्नति करता रहेगा, विश्व चैंपियनों की संख्या को विश्व में अग्रसर बनाए रखेगा, लॉस एंजेल्स ओलंपिक तथा अल्पाइन क्षेत्र शीतकालीन ओलंपिक में अच्छे परिणाम प्राप्त करेगा।

आने वाले आइची-नागोया एशियाई खेल समारोह की चर्चा में काओ ने बताया कि हम हौसला बुलंद कर दृढ़ता से संघर्ष कर अच्छे रिकार्ड प्राप्त करने की पूरी कोशिश करेंगे और देश तथा जनता के लिए एक संतोषजनक उत्तर पत्र प्रदान करेंगे।