शांगहाई में एशिया के सबसे बड़े वाइड-बॉडी विमान रखरखाव हैंगर का संचालन शुरू


2 सितंबर को ली गई एशिया के सबसे बड़े वाइड-बॉडी विमान रखरखाव हैंगर की तस्वीर।

चीनी विमान कंपनी चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार, एशिया का सबसे बड़ा वाइड-बॉडी विमान रखरखाव हैंगर 2 सितंबर को शांगहाई में परिचालन में लाया गया। इस हैंगर के मुख्य परिसर में एक साथ 9 वाइड-बॉडी और 2 नैरो-बॉडी विमानों की पूरी तरह से रखरखाव की प्रक्रिया संचालित की जा सकती है।