फंग लीयुआन और यितिसार ने चाय पार्टी आयोजित की और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का दौरा किया

(CRI)15:16:40 2026-09-03

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पत्नी फंग लीयुआन ने 2 सितंबर को काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी की पत्नी यितिसार के साथ चाय पार्टी आयोजित की और छोटी हस्तशिल्प प्रदर्शनी का दौरा किया।

फंग लीयुआन और यितिसार ने चीन-मिस्र मित्रता और लोगों के बीच आवाजाही पर विचारों का आदान-प्रदान किया। फंग लीयुआन ने कहा कि मिस्र का लंबा इतिहास है और गहन सांस्कृतिक विरासत है। प्रदर्शित वस्तुएं बहुत शानदार हैं। इससे मिस्र के लोगों की बुद्धिमत्ता और अद्वितीय सौंदर्यशास्त्र दिखाया गया। चीन और मिस्र की संस्कृतियों में बहुत समानता हैं। आशा है कि दोनों देशों के कलाकार आदान-प्रदान और सहयोग मज़बूत करेंगे, ताकि पारंपरिक हस्तशिल्प विकास और आपसी सीख में लगातार विकसित हो सके।