भारत में चीन के राजदूत शू फ़ेईहोंग ने भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य सचिव अग्रवाल से मुलाकात की

1 सितंबर को, भारत में चीन के राजदूत शू फ़ेईहोंग ने भारतीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। इस के दौरान दोनों पक्षों ने चीन-भारत आर्थिक तथा व्यापारिक संबंधों और आपसी हित के प्रमुख मुद्दों पर गहराई से विचारों का आदान-प्रदान किया।

राजदूत शू फ़ेईहोंग ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, सीधी उड़ानों की बहाली, सीमा व्यापार की पुनः शुरुआत और लोगों के बीच आवाजाही में वृद्धि के साथ चीन-भारत संबंधों में सुधार और विकास की सकारात्मक गति बनी हुई है। आर्थिक और व्यापारिक सहयोग हमेशा से द्विपक्षीय संबंधों का एक प्रमुख पहलू रहा है। चीन और भारत विकासशील बड़े देशों और महत्त्वपूर्ण पड़ोसी होने के नाते, दोनों देशों के व्यापक साझे हित हैं। दोनों पक्षों को अपने नेताओं द्वारा बनी सहमति को पूरी तरह लागू करना चाहिए, विकास को सबसे बड़े साझा आधार मानते हुए, विभिन्न स्तरों पर संचार और समन्वय को मज़बूत करते हुए द्विपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग के निरंतर और स्वस्थ विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

अग्रवाल ने कहा कि विशाल आबादी और दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं होने के नाते, भारत और चीन के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग बेहद घनिष्ठ है, जो मज़बूत लचीलेपन और विकास की अपार संभावनाओं को दर्शाता है। दोनों पक्षों को उन क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को और गहरा करना चाहिए जहाँ परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। भारतीय पक्ष द्विपक्षीय व्यापारिक व आर्थिक संबंधों के विकास के लिए सकारात्मक प्रयास करने हेतु चीनी पक्ष के साथ सभी स्तरों पर बातचीत बनाए रखने का इच्छुक है।