छोंगछिंग–वानचोउ हाई-स्पीड रेलवे में पूरी लाइन पर रेल पटरी बिछाने का काम पूरा


1 सितंबर को मजदूर छोंगछिंग–वानचोउ हाई-स्पीड रेलवे के रेल पटरी बिछाने के निर्माण स्थल पर काम करते हुए।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

1 सितंबर को छोंगछिंग शहर के वानचोउ जिले में स्थित वानचोउ उत्तर रेलवे स्टेशन के निर्माण स्थल पर आखिरी 500 मीटर लंबी रेल पटरी बिछाए जाने के साथ ही नव-निर्मित छोंगछिंग–वानचोउ हाई-स्पीड रेलवे की पूरी लाइन पर रेल पटरी बिछाने का काम पूरा हो गया, जिससे पूरी लाइन के परिचालन के लिए मजबूत आधार तैयार हुआ है।

छोंगछिंग–वानचोउ हाई-स्पीड रेलवे चीन के “आठ ऊर्ध्वाधर और आठ क्षैतिज” हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क के पाओथौउ–यिनछुआन–हाइखोउ और पेइचिंग–खुनमिंग गलियारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह यांग्त्जी नदी के किनारे हाई-स्पीड रेलवे के सहायक गलियारे का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह रेलवे छोंगछिंग पूर्व रेलवे स्टेशन से शुरू होकर वानचोउ उत्तर रेलवे स्टेशन तक जाती है। इसकी मुख्य लाइन की कुल लंबाई 251 किलोमीटर है और डिजाइन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा है।