नेपाल को चीन द्वारा भेजी गई सहायता सामग्री की दूसरी खेप काठमांडू पहुंची

(CRI)13:41:47 2026-09-02


स्थानीय समयानुसार 1 सितंबर को शाम लगभग 5:30 बजे, चीन से नेपाल के लिए दूसरी खेप की आपातकालीन सहायता सामग्री लेकर आ रहा चीनी वायु सेना का वाई-20 विशाल परिवहन विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।(शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

स्थानीय समयानुसार 1 सितंबर को शाम लगभग 5:30 बजे, चीन से नेपाल के लिए दूसरी खेप की आपातकालीन सहायता सामग्री लेकर आ रहा चीनी वायु सेना का वाई-20 विशाल परिवहन विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। नेपाल के लिए चीनी सहायता विशेषज्ञों के तीसरे दल के हिस्से के रूप में पांच डीएनए पहचान विशेषज्ञ भी विमान में सवार थे।

नेपाल स्थित चीन के राजदूत झांग माओमिंग, नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महावीर पुन और अन्य लोगों ने सहायता सामग्री सौंपने के समारोह में भाग लिया और विशेषज्ञ दल का स्वागत किया।

सहायता सामग्री नेपाल की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार की गई, जिसमें ड्रोन, डीएनए परीक्षण उपकरण और अभिकर्मक, जल शोधन उपकरण और प्रकाश व्यवस्था के उपकरण शामिल थे—ये सभी नेपाल के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। चीनी डीएनए पहचान विशेषज्ञ वहां पहुँचने के बाद नेपाल को उसके कार्यों में सहायता करने के लिए तुरंत आपदा क्षेत्र की ओर प्रस्थान करेंगे।