चीन में साल की पहली छमाही में 35 हजार नई विदेशी निवेश कंपनियां स्थापित


चीन में विदेशी निवेश कंपनी SIEMENS।(VCG)

29 अगस्त को चीन के बाजार विनियमन प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की पहली छमाही में चीन में 35 हजार नई विदेशी निवेश वाली कंपनियां स्थापित हुईं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 7.0 प्रतिशत अधिक है।

निवेश के क्षेत्रों की बात करें तो, निर्यात के लिहाज से प्रमुख प्रांतों और सीमावर्ती प्रांतों में विदेशी निवेश वाली कंपनियों की संख्या में बढ़ोतरी दोहरे प्रोत्साहन से हुई। पहली छमाही में हाईनान, शानतोंग, क्वांगतोंग और च्यांगसू जैसे प्रमुख निर्यातक प्रांतों में नई विदेशी निवेश वाली कंपनियों की संख्या क्रमशः 38.6 प्रतिशत, 15.2 प्रतिशत, 8.1 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत बढ़ी। वहीं, हेलोंगच्यांग, भीतरी मंगोलिया, क्वांगशी और चिलिन जैसे सीमावर्ती प्रांतों में यह वृद्धि क्रमशः 79.5 प्रतिशत, 29.1 प्रतिशत, 16.6 प्रतिशत और 12.0 प्रतिशत रही।

निवेश के क्षेत्रों की बात करें तो, उपभोक्ता बाजार विदेशी निवेश आकर्षित करने की नई दिशा बन रहा है। पहली छमाही में स्वास्थ्य एवं सामाजिक कार्य, थोक एवं खुदरा व्यापार तथा आवास एवं खान-पान सेवाओं में नई विदेशी निवेश कंपनियों की संख्या में क्रमशः 27.1 प्रतिशत, 11.9 प्रतिशत और 11.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इससे चीन के विशाल बाजार का विदेशी निवेश के लिए लगातार बढ़ता आकर्षण स्पष्ट होता है।