जनवरी-जुलाई अवधि में मशीनरी उद्योग के उत्पादन में तेज वृद्धि
(जन-दैनिक ऑनलाइन)14:04:42 2026-08-31
चीन मशीनरी उद्योग महासंघ से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी-जुलाई अवधि में दौरान मशीनरी उद्योग से जुड़े पांच प्रमुख श्रेणी के उद्योगों के औद्योगिक मूल्यवर्धन में साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई। इनमें सामान्य उपकरण विनिर्माण उद्योग में 7.9 प्रतिशत, विशेष उपकरण विनिर्माण उद्योग में 8.8 प्रतिशत, ऑटोमोबाइल विनिर्माण उद्योग में 7.2 प्रतिशत, विद्युत मशीनरी एवं उपकरण विनिर्माण उद्योग में 6.5 प्रतिशत और उपकरण एवं मीटर विनिर्माण उद्योग में 9.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
मशीनरी उद्योग के प्रमुख उत्पादों में जनवरी-जुलाई अवधि में औद्योगिक रोबोटों का संचयी उत्पादन 6.35 लाख इकाई रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 28.5 प्रतिशत अधिक है। वहीं, बिजली उत्पादन इकाइयों का संचयी उत्पादन 20.897 करोड़ किलोवाट रहा, जिसमें 2.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।