चीन के पहले उपग्रह डेटा सीमा-पार प्रसंस्करण व्यापार क्षेत्र का औपचारिक उद्घाटन

हाल ही में आयोजित 2026 वनछांग अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस फोरम के उद्घाटन समारोह में हाईनान एयरोस्पेस डेटा सीमा-पार प्रसंस्करण व्यापार क्षेत्र का औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह चीन का पहला ऐसा व्यापार क्षेत्र है, जो उपग्रह डेटा के सीमा-पार प्रसंस्करण पर केंद्रित है। हाईनान मुक्त व्यापार बंदरगाह की नीतिगत बढ़त और वनछांग के अंतरिक्ष प्रक्षेपण संसाधनों का लाभ उठाते हुए, इसका लक्ष्य डेटा संग्रह, भंडारण, प्रसंस्करण और लेनदेन सहित पूरी प्रक्रिया को कवर करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष डेटा केंद्र विकसित करना है।

जानकारी के अनुसार, हाईनान एयरोस्पेस डेटा सीमा-पार प्रसंस्करण व्यापार क्षेत्र वनछांग अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष नगर में स्थापित किया गया है। कम अक्षांश, सुरक्षित प्रक्षेपण क्षेत्र और सुविधाजनक समुद्री परिवहन जैसी प्राकृतिक बढ़त के आधार पर वनछांग शहर ने रॉकेट उद्योग श्रृंखला, उपग्रह उद्योग श्रृंखला, डेटा उद्योग श्रृंखला, अंतरिक्ष पर्यटन तथा “अंतरिक्ष+” जैसे विविध उद्योगों के विकास पर विशेष जोर दिया है। वर्तमान में यहां रॉकेट प्रक्षेपण, अंतरिक्ष यान के संयोजन एवं परीक्षण और उपग्रह डेटा प्राप्त करने जैसी क्षमताएं तथा संबंधित औद्योगिक गतिविधियां विकसित हो चुकी हैं।