साथ मिलकर आगे बढ़ें, एकजुट होकर साझा विकास की राह पर चलें

समान विचार और लक्ष्य रखने वालों के लिए कोई दूरी बड़ी नहीं होती। वर्ष 2001 में स्थापना के बाद से शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) दुनिया में सबसे विशाल क्षेत्रफल, सबसे बड़ी आबादी और अपार विकास क्षमता वाला एक व्यापक क्षेत्रीय सहयोग संगठन बन चुका है। पिछले 25 वर्षों में, एससीओ के सदस्य देशों ने हमेशा “शांगहाई भावना” का पालन करते हुए राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और मानवीय आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग को लगातार गहरा किया है। इस दौरान उन्होंने नए प्रकार के क्षेत्रीय सहयोग की एक राह सफलतापूर्वक तलाश की है और नए प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

एससीओ की 25वीं वर्षगांठ पर जन-दैनिक ऑनलाइन ने विशेष रूप से डॉक्यूमेंट्री “साथ मिलकर आगे बढ़ें, एकजुट होकर साझा विकास की राह पर चलें” प्रस्तुत किया है। यह डॉक्यूमेंट्री तस्वीरों के माध्यम से पिछले 25 वर्षों की यात्रा का साक्ष्य प्रस्तुत करता है, कहानियों के जरिए “शांगहाई भावना” की व्याख्या करता है और दर्ज करता है कि एससीओ ने किस प्रकार साझा सहमति को ठोस कार्रवाई में बदला तथा बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीच स्थिरता की शक्ति को एकजुट किया।