चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग शीत्सांग के चिलोंग पहुंचे
(CRI)10:40:32 2026-08-28
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा सौंपे गए दायित्व के तहत, सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और देश के प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ 27 अगस्त की दोपहर शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के चिलोंग काउंटी स्थित चिलोंग कस्बे के विनाशकारी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
ली छ्यांग वहां आपातकालीन बचाव और राहत कार्यों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही, वह बचाव कर्मियों और आपदा से प्रभावित लोगों से भी मुलाकात करेंगे।