पहली छमाही में चीन के डिजिटल उद्योगों के राजस्व में साल-दर-साल 13.6 प्रतिशत की वृद्धि

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2026 की पहली छमाही में डिजिटल उद्योग ने 207.1 खरब युआन का राजस्व हासिल किया,जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 13.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, और विकास दर में साल-दर-साल 4.1 प्रतिशत अंक की तेज़ी आई है।

डिजिटल उद्योग लाभ में भारी बढ़ोतरी। घरेलू स्तर पर AI की बढ़ती माँग और मज़बूत निर्यात के दोहरे सहारे के बल पर डिजिटल उद्योग की कमाई और लाभप्रदता के स्तर में लगातार सुधार हो रहा है। जनवरी से जून की अवधि में कुल मुनाफ़ा 17.9 खरब युआन रहा, जो साल-दर-साल 19.3 प्रतिशत की वृद्धि है—इसकी विकास दर में पिछले साल की इसी अवधि के मुक़ाबले 10.3 प्रतिशत अंक की तेज़ी आई है। इस दौरान आय-मुनाफ़ा अनुपात 8.6 प्रतिशत पर पहुँच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 0.7 प्रतिशत अंक अधिक है।

डिजिटल बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार और उन्नति। जून के अंत तक, चीन में 5जी बेस स्टेशनों की संख्या बढ़कर 51.02 लाख तक पहुँच गई, 10G-PON पोर्ट्स की संख्या लगभग 3.28 करोड़ हो गई जो गिगाबिट नेटवर्क सेवा देने में सक्षम हैं, और 80 हज़ार से अधिक 5G इंडस्ट्री वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क बनकर तैयार हो चुके हैं।