यिनछुआन–बायन नूर रेलवे का स्थिर स्वीकृति परीक्षण शुरू, साल के अंत तक परिचालन के लिए तैयार होने की उम्मीद

यिनछुआन–बायन नूर रेलवे।(VCG)
जानकारी के अनुसार, स्थिर स्वीकृति परीक्षण नई रेलवे परियोजना के निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद होने वाली स्वीकृति प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। इसमें परियोजना की निर्माण गुणवत्ता, उपकरणों की संचालन स्थिति और पूरी प्रणाली के कार्यों की व्यापक जांच की जाती है। स्थिर स्वीकृति परीक्षण के दौरान, निर्माण इकाई एक विशेष स्वीकृति टीम गठित करेगी। यह टीम राष्ट्रीय रेलवे निर्माण मानकों के आधार पर पटरी, पुल एवं सुरंग, संचार एवं सिग्नल, बिजली और विद्युत कर्षण आदि से जुड़े निर्माण कार्यों की व्यापक जांच और परीक्षण करेगी। प्रत्येक निर्माण कार्य की गुणवत्ता की एक-एक करके जांच की जाएगी और परियोजना की निर्माण गुणवत्ता को सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि पूरा निर्माण कार्य डिजाइन मानकों और रेलवे परिचालन शुरू करने की आवश्यकताओं के अनुरूप हो।
जानकारी के अनुसार, यिनछुआन–बायन नूर रेलवे का स्थिर स्वीकृति परीक्षण पूरा होने के बाद संयुक्त समायोजन एवं परीक्षण, परिचालन परीक्षण, प्रारंभिक स्वीकृति और सुरक्षा मूल्यांकन जैसे अगले चरणों का काम क्रमशः शुरू होगा। इस रेलवे लाइन के दिसंबर 2026 के अंत तक परिचालन के लिए तैयार होने की उम्मीद है।