लॉन्ग मार्च 6C YAO 1 रॉकेट का सफल प्रक्षेपण
(CRI)10:08:31 2026-08-26

25 अगस्त को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर चीन के लॉन्ग मार्च 6C YAO 1 वाहक रॉकेट को थाइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। इस मिशन के तहत चीन विज्ञान उपग्रह 14, चीन विज्ञान उपग्रह 15, मुडुओ 1A उपग्रह, मुडुओ 1B उपग्रह, चिंगआन ड्रीम स्टार, Bayi-04 और GISTDA CUBE SAT 1 समेत कुल 7 उपग्रहों को सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया। इस तरह रॉकेट का उड़ान परीक्षण मिशन पूरी तरह सफल रहा।
इसके साथ ही यह लॉन्ग मार्च वाहक रॉकेट श्रृंखला की 665वीं उड़ान थी।