होटल से कॉफी और हॉटपॉट तक, चिलिन ने हरे डिब्बों वाली पुरानी ट्रेन को बनाया नया आकर्षण

इस गर्मी की छुट्टियों में चिलिन में सांस्कृतिक और पर्यटन से जुड़ी खपत लगातार बढ़ रही है। पर्यटकों को और अधिक विविध अनुभव देने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पुरानी हरी ट्रेन के कुछ डिब्बों को नए रूप में तैयार किया है और उन्हें पर्यटकों के बीच लोकप्रिय नए आकर्षण और मनोरंजन स्थलों में बदल दिया है।
चिलिन के छांगपाई पर्वत में पुरानी हरी ट्रेन के डिब्बों को होटल के कमरों में बदला गया है, जो पर्यटकों को काफी पसंद आ रहे हैं। यह होटल 1974 में बने पाइहे पुराने रेलवे स्टेशन को नया रूप देकर तैयार किया गया है। करीब 20 वर्ग मीटर के इन ट्रेन डिब्बे के कमरों में स्टार-रेटेड होटल जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के बाद से यहां कमरों की बुकिंग दर लगातार ऊंची बनी हुई है।
चिलिन के तुनहुआ शहर स्थित ल्युतिंगशान में मौसम सुहावना और प्राकृतिक दृश्य बेहद खूबसूरत हैं, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं। पर्यटकों को अधिक विविध अनुभव देने के लिए स्थानीय प्रशासन ने झील के किनारे बने सुंदर क्षेत्र में तीन थीम आधारित ट्रेन डिब्बे लगाए हैं। यहां पर्यटक अपनी पसंद का पेय लेकर खिड़की के पास बैठ सकते हैं, झील किनारे आराम कर सकते हैं और सुकून भरे समय का आनंद ले सकते हैं।
चिलिन के छांगछुन शहर में यिथोंग नदी के किनारे स्थित औद्योगिक ट्रैक पार्क में रेलवे पटरियों के किनारे बने पैदल मार्ग और औद्योगिक मूर्तियों का समूह इस शहर की ऑटोमोबाइल और फिल्म उद्योग से जुड़ी गौरवशाली यादों को जीवंत करता है।