चीनी भाषा संसाधन के संरक्षण की उपलब्धियों के लिए प्रदर्शनी हॉल खुला
चीनी भाषा संसाधन के संरक्षण की उपलब्धियों के लिए प्रदर्शनी हॉल 24 अगस्त को चीन के हूनान प्रांत के छांगशा शहर में खोला गया। इससे जाहिर है कि चीन में भाषा संसाधन का संरक्षण "डेटाबेस" से "जीवंत प्रदर्शनी" तक पहुंच गया है।
यह भाषा की विविधता के संरक्षण में यूनेस्को के पहले महत्वपूर्ण स्थाई दस्तावेज "यूएलू घोषणा पत्र" के कार्यान्वयन में चीन का अहम कदम है। इतना ही नहीं, यह भाषा संसाधन की सहायता में संस्कृति और तकनीक के एकीकरण का जीवंत उदाहरण भी है।
बताया जाता है कि प्रदर्शनी हॉल हूनान प्रांतीय संग्रहालय की पहली मंज़िल पर स्थित है। इसमें पूरे देश में चीनी बोलियां, जातीय अल्पसंख्यक भाषाएं और भाषा सांस्कृतिक डेटा समेत 1,800 से ज़्यादा विषय शामिल हैं। डिजिटल माध्यम से भाषा और लेखन से जुड़ी 30 से अधिक सांस्कृतिक अवशेषों का प्रदर्शन किया जाता है।
दर्शक प्रदर्शनी हॉल में हान भाषा की 10 बोलियां और मंगोल, तिब्बती, उइगुर व च्वांग समेत सौ से अधिक अल्पसंख्यक जातीय भाषाओं के ऑडियो सुन सकते हैं।