चीन विभिन्न देशों को अधिक बाजार लाभ, नवाचार लाभ और विकास लाभ प्रदान करना चाहता है: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:41:39 2026-08-21

20 अगस्त को चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में रिपोर्टर ने सवाल पूछा कि हाल ही में, हार्वर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के अर्थशास्त्री ने तथाकथित "चीन शॉक" और "चीन स्क्वीज़" सिद्धांतों का खंडन करते हुए लेख लिखा।

इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि हमने देखा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई दूरदर्शी व्यक्तियों ने इसी तरह के विचार व्यक्त किए हैं। तथ्यों ने सिद्ध किया है कि चीन का विकास दुनिया के लिए "झटका" नहीं, बल्कि अवसर लेकर आया है, "दबाव" नहीं, बल्कि सशक्तिकरण लेकर आया है। उच्च गुणवत्ता वाले और किफायती चीनी विनिर्माण ने विकासशील देशों के लिए औद्योगीकरण की बाधाओं को कम किया है; खुले स्रोत और समावेशी चीनी नवाचार ने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों को अधिक देशों के लिए सुलभ और किफायती बनाया है; और स्थिर और विश्वसनीय चीनी आपूर्ति ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं की मजबूती को बढ़ाया है, जिससे वैश्विक दक्षिण के देशों को अपने आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिली है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती अनिश्चितताओं और अस्थिरताओं का सामना करते हुए, चीन अपने उच्च गुणवत्ता वाले विकास के माध्यम से विभिन्न देशों को अधिक बाजार लाभ, नवाचार लाभ और विकास लाभ प्रदान करना चाहता है।