कॉफी कारोबार से खुनमिंग की सदी पुरानी गली में लौटी रौनक

कॉफी कारोबार से खुनमिंग की सदी पुरानी गली में लौटी रौनक
खुनमिंग शहर के श्युनचिन इलाके की शिंग्ये विशेष कॉफी दुकान में लोग आराम करते हुए।

गर्मी की छुट्टियां शुरू होने के बाद से, खुनमिंग शहर का श्युनचिन इलाका स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आराम करने, खरीदारी करने और शहर की संस्कृति को महसूस करने का नया ठिकाना बन गया है। श्युनचिन इलाका खुनमिंग के शीशान जिले में स्थित है। हाल के वर्षों में स्थानीय प्रशासन ने पुरानी गली के ऐतिहासिक स्वरूप को बरकरार रखते हुए छोटे स्तर पर सुधार और बेहतर ढंग से सजावट के जरिए ऐतिहासिक इमारतों और खाली पड़े स्थानों का दोबारा उपयोग शुरू किया। साथ ही, यहां कॉफी, खान-पान और सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उत्पादों जैसे नए कारोबार विकसित किए गए हैं।

कई खास कॉफी दुकानों के खुलने के साथ, कॉफी इस इलाके की ऐतिहासिक संस्कृति और आधुनिक उपभोग को जोड़ने वाला नया माध्यम बन गई है। वर्तमान में श्युनचिन इलाके में कॉफी, खान-पान और सांस्कृतिक एवं रचनात्मक उत्पादों से जुड़ी 50 से अधिक विशेष दुकानें हैं, जिनका वार्षिक कारोबार 2 करोड़ युआन तक पहुंच गया है। नए कारोबार लगातार यहां जुट रहे हैं, जिससे इलाके में पर्यटकों और ग्राहकों की आवाजाही तथा दुकानदारों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।

खुनमिंग शहर के श्युनचिन इलाके स्थित पानलोंग नंबर 17 आंगन के कर्मचारी कॉफी हस्तनिर्माण अनुभव गतिविधि में कॉफी साबुन बनाते हुए।
खुनमिंग शहर के श्युनचिन इलाके की शिंग्ये विशेष कॉफी दुकान का बरिस्ता विशेष कॉफी तैयार करते हुए।