बांगो काउंटी की अर्थव्यवस्था ने 30 वर्षों में हासिल की 40 गुना से अधिक वृद्धि
हाल में संबंधित विभागों से मिली जानकारी के अनुसार, शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के नागछू शहर स्थित बांगो काउंटी का क्षेत्रीय सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 1995 के 3.877 करोड़ युआन से बढ़कर वर्ष 2025 में 1.69 अरब युआन पहुंच गया। 30 वर्षों में इसमें 40 गुना से अधिक की वृद्धि हुई। पिछले पांच वर्षों में इसकी औसत वार्षिक नाममात्र वृद्धि दर 11.64 प्रतिशत रही। वहीं, ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय बढ़कर 23,186 युआन हो गई।
महज तीन दशकों में, इस काउंटी के आर्थिक आकार में 40 गुना से अधिक की वृद्धि के पीछे मुख्य रूप से तीन प्रमुख कारक रहे हैं। पहला, पशुपालन के आधुनिकीकरण से गुणवत्ता और दक्षता में सुधार। बांगो काउंटी ने सेवा भेड़ और यापा याक जैसे दो प्रमुख स्थानीय ब्रांडों के विकास पर जोर देते हुए पारंपरिक पशुपालन को सघन और औद्योगिक स्वरूप देने को बढ़ावा दिया है। इसके परिणामस्वरूप, काउंटी का कुल पशुपालन उत्पादन मूल्य वर्ष 1995 के 4.10 करोड़ युआन से बढ़कर वर्ष 2025 में 48.2 करोड़ युआन हो गया। पशुपालन पेशेवर सहकारी समितियों की कुल आय 62.3 करोड़ युआन तक पहुंच गई, जिससे 30 हजार से अधिक पशुपालक समुदाय के लोग लाभान्वित हुए।
दूसरा, सांस्कृतिक एवं पर्यटन उद्योग का तेज विकास। शेंगश्यांग थ्येनमेन (पवित्र हाथी द्वार) और नामत्सो झील के उत्तरी तट जैसे उत्कृष्ट पर्यटन संसाधनों के आधार पर पिछले पांच वर्षों में बांगो काउंटी ने 7.602 लाख पर्यटकों का स्वागत किया और 19.1 करोड़ युआन का पर्यटन राजस्व अर्जित किया।
तीसरा, परियोजना निवेश का मजबूत योगदान। 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, काउंटी में कुल 204 प्रमुख परियोजनाएं लागू की गईं, 9 निवेश आकर्षण परियोजनाएं शुरू की गईं, 7 नई कंपनियों का पंजीकरण हुआ, 2 करोड़ 47 लाख 15 हजार 500 युआन का कर राजस्व प्राप्त हुआ और 2,000 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिला। इन पहलों ने आर्थिक विकास में मजबूत गति प्रदान की।