चीन ने थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन का सर्वेक्षण किया

(CRI)13:31:53 2026-07-24

चीनी कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय ने 17 से 23 जुलाई तक चीन के थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन का सर्वेक्षण किया। इसका उद्देश्य चीन के प्रशासनिक जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन की स्थिति की जानकारी लेना है, ताकि समुद्री मत्स्य संसाधन के संरक्षण और अनवरत विकास का समर्थन किया जा सके।

बताया जाता है कि यह सर्वेक्षण कृषि और ग्रामीण मामला मंत्रालय के अधीन चीनी मत्स्य विज्ञान अकादमी के पूर्वी चीन सागर मत्स्य अनुसंधान संस्थान के "ब्लू ओशन 201" वैज्ञानिक अनुसंधान पोत ने किया।

इस जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन समृद्ध हैं, जो टूना जैसी बड़ी आर्थिक प्रजातियों के लिए महत्वपूर्ण स्पॉनिंग ग्राउंड है। वर्तमान सर्वेक्षण में बहु-विषयक सर्वेक्षण विधियों के उपयोग से मछली, सेफ़ेलोपोड्स व क्रस्टेशियंस आदी मत्स्य जीव के नमूनों और पर्यावरण के डीएनए नमूनों का संग्रह किया गया। इसके साथ ही मत्स्य ध्वनिकी और जल मौसम विज्ञान आदि बुनियादी डेटा भी प्राप्त किया गया। इससे थाईवान द्वीप के पूर्वी जल क्षेत्र में मत्स्य संसाधन की स्थिति को जानने के लिए नींव रखी गई और मत्स्य संसाधन के संरक्षण व समुद्री मत्स्य पालन के अनवरत विकास के लिए वैज्ञानिक प्रमाण प्रदान किया गया।