चीन और डेनमार्क के विदेश मंत्रियों ने वार्ता की

(CRI)14:05:54 2026-07-03

स्थानीय समयानुसार 2 जुलाई को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कोपेहेगन में डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि चीन डेनमार्क के साथ दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की अहम समानताएं लागू कर उच्च स्तरीय आवाजाही बनाए रखने और विभिन्न विभागों तथा क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने को तैयार है।

वांग यी ने कहा कि वर्तमान में दोनों देशों के सम्बंधों का स्वस्थ व स्थिर विकास हो रह है। चीन डेनमार्क का एशिया में सबसे बड़ा व्यापार साथी है और कई सालों में दोनों देशों के आर्थिक व व्यापारिक सहयोग में भारी उपलब्धियां हासिल हुई हैं। चीन डेनमार्क के साथ व्यापार व निवेश सहयोग का और विस्तार करना और दोनों देशों की सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी में नये विषय डालना चाहता है। चीन डेनमार्क का एक चीन सिद्धांत पर कायम रहने की प्रशंसा करता है और डेनमार्क द्वारा राष्ट्रीय प्रभुसत्ता तथा प्रादेशिक अखंडता की सुरक्षा करने का समर्थन करता है। यह यूएन चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय सम्बंध के मूल मापदंड के अनुरूप है।

वांग यी ने कहा कि चीन और यूरोपीय संघ प्रतिद्विंदी के बजाये साझेदार हैं। सहयोग को चीन-ईयू सम्बंध के मुख्य विषय और मुख्य धारा होना चाहिए। उम्मीद है कि डेनमार्क ईयू- चीन सम्बंध के स्वस्थ व स्थिर विकास के लिए रचनात्मक भूमिका निभाएगा।

रासमुसेन ने वार्ता में कहा कि सर्वांगीण रणनीतिक साझेदार के नाते डेनमार्क और चीन के बीच व्यापक समान हित हैं। वर्तमान में द्विपक्षीय सम्बंध के विकास का मजबूत रुझान है। डेनमार्क चीन के साथ विभिन्न स्तरों की आवाजाही जारी रखने की प्रतीक्षा में है और ईयू-चीन वार्ता व सहयोग बढ़ाने के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने को तैयार है।