2026 “टूर ऑफ ल्हासा” साइकिल दौड़ का आयोजन जुलाई में
आयोजन समिति ने हाल ही में घोषणा की है कि 2026 ‘टूर ऑफ ल्हासा’ साइकिल दौड़ का आयोजन 9 से 12 जुलाई तक किया जाएगा। वर्ष 2022 में शुरू हुई यह प्रतियोगिता अब एक दिवसीय दौड़ से विकसित होकर बहु-चरणीय श्रृंखला का रूप ले चुकी है। इस वर्ष प्रतियोगिता के अंतर्गत लिनचोउ (9 जुलाई), मोचूगोंगखा (10 जुलाई) और ल्हासा (12 जुलाई) में तीन चरणों की दौड़ आयोजित की जाएगी।
लिनचोउ चरण पहली बार ल्हासा परिक्रमा साइकिल दौड़ में शामिल किया गया है। स्थानीय भाषा में “लिनचोउ” का अर्थ “प्राकृतिक उपजाऊ भूमि” है। यहां प्रतिस्पर्धा के दौरान प्रतिभागी दूर-दूर तक फैले जौ के खेतों की लहराती फसलों का अवलोकन करने के अलावा, आर्द्रभूमियों में विचरण करते काली गर्दन वाले सारसों की झलक भी पा सकेंगे। मोचूगोंगखा चरण की बात करें तो इसका उच्च पठारीय मार्ग समुद्र तल से लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो प्रतिभागियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगा। वहीं ल्हासा चरण का मार्ग नदी तटीय दर्शनीय पट्टी और शहरी हरित गलियारों को जोड़ने वाले अपने पारंपरिक एवं आकर्षक रूट के लिए जाना जाता है।