चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा किया
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 1 जून को पेइचिंग में आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मई माह के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के रोटेटिंग अध्यक्ष के रूप में चीन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।
लिन च्येन ने कहा कि सभी पक्षों के सक्रिय सहयोग से मई माह के लिए सुरक्षा परिषद की चीन की अध्यक्षता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। पिछले एक महीने में चीन ने जिम्मेदारीपूर्ण और रचनात्मक भूमिका निभाई। चीन ने सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों तथा व्यापक अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया, व्यावहारिक कदम उठाए और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत सौंपी गई जिम्मेदारियों का सक्रिय रूप से निर्वहन किया।
लिन च्येन के अनुसार, चीन की अध्यक्षता में सुरक्षा परिषद ने इज़राइल-फ़िलिस्तीन, ईरान और यूक्रेन सहित कई महत्वपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में चीन सभी पक्षों के साथ एकजुटता और सहयोग को और मजबूत करता रहेगा, वास्तविक बहुपक्षवाद को बढ़ावा देगा, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों की रक्षा करेगा तथा विश्व शांति और विकास के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निरंतर निर्वहन करता रहेगा।