जनवरी–अप्रैल में चीन के कुल सामाजिक लॉजिस्टिक्स मूल्य में 5.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी
31 मई को, चीन लॉजिस्टिक्स एवं खरीद महासंघ द्वारा ज़ारी किये गए आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-अप्रैल तक के अवधि में चीन का कुल सामाजिक लॉजिस्टिक्स मूल्य 121.7 ट्रिलियन युआन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। समग्र रूप से लॉजिस्टिक्स संचालन स्थिर और सकारात्मक दिशा में रहा है, बाजार में मांग लगातार बढ़ रही है तथा आपूर्ति और मांग के बीच अनुकूलता भी धीरे-धीरे बेहतर होती दिख रही है।
औद्योगिक लॉजिस्टिक्स मांग में स्थिर बढ़ोतरी रही। जनवरी-अप्रैल के दौरान, औद्योगिक उत्पादों के लॉजिस्टिक्स का कुल मूल्य 5.6 प्रतिशत बढ़ा, जो पूरे सामाजिक लॉजिस्टिक्स वृद्धि में 74 प्रतिशत का योगदान देने और उद्योग की स्थिरता का प्रमुख आधार के रूप में देखा जा रहा है। विशेष रूप से,उच्च-स्तरीय विनिर्माण क्षेत्र में लॉजिस्टिक्स वृद्धि का रुझान मजबूत रहा, जहां उच्च तकनीक विनिर्माण से जुड़ी लॉजिस्टिक्स मांग में 10 प्रतिशत से अधिक की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। वही, जन-जीवन और उपभोक्ता लॉजिस्टिक्स में भी निरंतर सुधार देखा गया। इस अवधि में संस्थागत और उपभोक्ता संबंधित वस्तुओं के लॉजिस्टिक्स के कुल मूल्य में 4.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन खुदरा बिक्री में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसकी हिस्सेदारी कुल खुदरा बिक्री में 28.2 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो पहली तिमाही की तुलना में 0.2 प्रतिशत अंक अधिक है।
इसके अलावा, जनवरी–अप्रैल अवधि में कंप्यूटर एवं संचार उपकरण विनिर्माण उद्योग में 14 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जबकि उच्च-प्रौद्योगिकी उत्पादों के निर्यात में 27.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जिससे इलेक्ट्रॉनिक घटक विनिर्माण तथा बुनियादी पुर्जों की प्रसंस्करण जैसी ऊपरी आपूर्ति शृंखला से जुड़ी पारंपरिक विनिर्माण गतिविधियों के विस्तार और उत्पादन वृद्धि में उल्लेखनीय तेजी पाई गयी। इसी अवधि में, विशेष उपकरण निर्माण से जुड़ी लॉजिस्टिक्स मांग में 7.4 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जबकि औद्योगिक श्रृंखला से जुड़े सहायक उत्पादों, जैसे इंटीग्रेटेड सर्किट (IC) के उत्पादन में 24.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।