शीत्सांग: आधुनिक परिवहन से दुर्गम क्षेत्र हुए सुगम

शीत्सांग: आधुनिक परिवहन से दुर्गम क्षेत्र हुए सुगम
शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के शिगात्से शहर में पेकु त्सो झील के किनारे से गुजरता राष्ट्रीय राजमार्ग 219 (G219)।

वर्ष 2026 शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की शांतिपूर्ण मुक्ति की 75वीं वर्षगांठ है। वर्तमान में, शीत्सांग के बर्फ़ीले पठार पर दुर्गम रास्ते अब सुगम हो गए हैं, और चारों ओर फैली "आकाशीय सड़कों" ने यातायातनेटवर्क को और भी सघन बना दिया है। इसके साथ ही, शीत्सांग ने ल्हासा को केंद्र में रखकर, एक व्यापक और बहुआयामी परिवहन प्राणाली विकसित की है, जो इसके सभी शहरों और क्षेत्रों को आपस में जोड़ती है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच संपर्क और भी सुगम हुआ है, जिससे सभी जातीय समूहों के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है और शीत्सांग के उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास को मजबूत गति मिल रही है।

2025 के अंत तक, पूरे शीत्सांग में सड़कों की कुल लंबाई 125.2 हज़ार किलोमीटर तक पहुँच गई है, जिसमें 1.1लाख किलोमीटर की तकनीकी श्रेणी वाली सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा, सामान्य राष्ट्रीय राजमार्गों के तृतीय श्रेणी या उससे ऊपर की सड़कों का अनुपात 95% है।