चीन में ऑनलाइन सेवा खुदरा कारोबार 24 खरब युआन से अधिक
चीन के वाणिज्य मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 की जनवरी-अप्रैल अवधि में सेवा खुदरा बिक्री में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे आपूर्ति और मांग के बीच सकारात्मक संतुलन बना रहा। सेवा उपभोग की संरचना पर नजर डालें तो सांस्कृतिक पर्यटन और मनोरंजन क्षेत्र से जुड़े उपभोग में उल्लेखनीय सक्रियता देखी गई। लोगों में यात्रा के प्रति उत्साह बना रहा, जबकि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेल प्रतियोगिताओं जैसी सेवाओं में नवाचार और गुणवत्ता सुधार के माध्यम से उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत अनुभव संबंधी जरूरतों को पूरा किया गया। इसके अलावा, ऑनलाइन सेवा उपभोग ने भी मजबूत प्रदर्शन किया। ऑनलाइन और डिजिटल उपभोग के तेज विस्तार के साथ, ऑनलाइन सेवा खुदरा क्षेत्र में 24 खरब युआन से अधिक का कारोबार दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.3 प्रतिशत अधिक है। इससे स्पष्ट होता है कि इसकी वृद्धि दर वस्तु खुदरा बिक्री की वृद्धि दर से अधिक रही।
सेवा उपभोग को उपभोग विस्तार और उन्नयन का महत्वपूर्ण माध्यम माना जा रहा है। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा साझा किये गए जानकारी से पता चलता है कि वह संबंधित विभागों के साथ मिलकर उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की आपूर्ति बढ़ाने, सेवा उपभोग के विभिन्न क्षेत्रों के एकीकरण को बढ़ावा देने तथा नए विकास बिंदुओं को तेजी से विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेगा, जिससे उपभोग क्षेत्र के विकास के साथ जनकल्याण भी सुनिश्चित किया जा सके।