10वां सिल्क रोड इंटरनेशनल एक्सपो और ITFCEW शीआन में शुरू हुआ
10वां सिल्क रोड इंटरनेशनल एक्सपो और आईटीएफसीईडब्ल्यू 21 मई को चीन के शैनशी प्रांत के शीआन में शुरू हुआ।
इस साल के सिल्क रोड एक्सपो की थीम है "सिल्क रोड समेकन के लिए नए मौके और खुले सहयोग का एक नया अध्याय"। प्रदर्शनी में सिल्क रोड प्रीमियम उत्पाद प्रदर्शन और एविएशन लो-एल्टीट्यूड इकॉनमी प्रदर्शनी सहित छह क्षेत्र हैं। कुल प्रदर्शनी क्षेत्र 72,000 वर्ग मीटर है, जिसमें च्यांगसू और युन्नान मुख्य अतिथि प्रांत हैं। पांच दिन के इस एक्सपो के दौरान, दस से ज़्यादा विशेष गतिविधियां आयोजित होंगी, जिनमें विदेशी प्रीमियम उत्पादों पर सहयोग और आदान-प्रदान गतिविधियां, चीन-यूरोप रेलवे एक्सप्रेस आर्थिक दायरे में वैश्विक सहयोग व आदान-प्रदान गतिविधियां और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और आदान-प्रदान गतिविधियाँ शामिल हैं। ताकि सिल्क रोड इंटरनेशनल एक्सपो और आईटीएफसीईडब्ल्यू के उच्च-स्तरीय ओपन प्लेटफॉर्म को पूरा इस्तेमाल हो सके और मध्य एशिया, पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया के देशों और क्षेत्रों के साथ व्यापार और निवेश सहयोग और आदान-प्रदान गहरा हो।
इसके साथ ही तीसरा चीन-उज़्बेकिस्तान स्थानीय सहयोग मंच भी उद्घाटित हुआ।
