अमेरिका द्वारा थाइवान को हथियारों की बिक्री का कड़ा विरोध करता है चीन

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 21 मई को एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री से संबंधित एक सवाल के जवाब में कहा कि चीन अमेरिका और थाइवान के बीच आधिकारिक आदान-प्रदान का कड़ा विरोध करता है और थाइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री का भी कड़ा विरोध करता है। यह रुख सतत, स्पष्ट और दृढ़ है।
एक रिपोर्टर ने पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की चीन की आगामी यात्रा के बारे में पूछा। क्वो च्याखुन ने कहा कि चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग के निमंत्रण पर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ 23 से 26 मई तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री शाहबाज की चीन की आधिकारिक यात्रा, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय आदान-प्रदान है।
एक पत्रकार ने पूछा कि क्या पाक प्रधानमंत्री की चीन यात्रा के दौरान चीन और पाकिस्तान ईरान से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे। क्वो च्याखुन ने कहा कि हमने ईरान मुद्दे पर कई बार अपना रुख स्पष्ट किया है। चीन शांति को बढ़ावा देने और संघर्ष को समाप्त करने में निष्पक्ष और संतुलित मध्यस्थता की भूमिका निभाने में पाकिस्तान का समर्थन करता है।