“चीन पर्यटन दिवस 2026”का मुख्य समारोह क्वांगचोउ में आयोजित

19 मई की शाम क्वांगचोउ में “चीन पर्यटन दिवस 2026” के मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष के “उच्च गुणवत्ता वाले पर्यटन का आनंद लें, सुंदर पर्वतों और नदियों की ओर साथ बढ़ें” विषय पर आधारित इस कार्यक्रम में, विषय-आधारित दिवस एवं माह संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान संबंधित औद्योगिक संगठनों, सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थानों, संस्कृति एवं पर्यटन इकाइयों के साथ-साथ रेलवे, विमानन, वित्तीय और दूरसंचार सेवा प्रदाता संस्थानों ने मिलकर सांस्कृतिक एवं पर्यटन जनकल्याण, सेवा गुणवत्ता सुधार, विदेशी पर्यटकों के लिए प्रचार-प्रसार तथा सभ्य एवं सुरक्षित पर्यटन जागरूकता से जुड़े अभियान चलाए। इसके अलावा, चीन के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के लिए पर्यटन सुविधाओं और रियायतों से जुड़ी अनेक कल्याणकारी पहल भी शुरू की गईं।