मिलिन में ड्रोन की मदद से बिजली लाइनों की जांच
हाल ही में, स्टेट ग्रिड शीत्सांग अतिउच्च वोल्टेज शाखा कंपनी की ड्रोन संचालन टीम द्वारा शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के मिलिन शहर स्थित 500 केवी लिनलांग-द्वितीय विद्युत लाइन पर ड्रोन आधारित एक्स-रे जांच कार्य संपन्न किया गया।
जांच के दौरान, एक्स-रे उपकरण से लैस ड्रोन द्वारा विद्युत लाइनों के प्रमुख हिस्सों के निकट पहुंचकर एक्स-रे इमेजिंग तकनीक के माध्यम से लाइन क्लैम्पों के भीतर मौजूद दरारों और कमजोर जोड़ जैसी छिपी खामियों का सटीक पता लगाया गया। यह पूरी प्रक्रिया मानो उच्च वोल्टेज लाइनों के “हवाई सीटी स्कैन” जैसी प्रतीत हुई। इस तकनीक के उपयोग से न तो बिजली आपूर्ति रोकने की आवश्यकता पड़ी और न ही कर्मचारियों को टावर पर चढ़ना पड़ा। इसके अलावा, इस तकनीक द्वारा ऊंचाई पर कार्य के जोखिम कम हुए और निरीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही, विद्युत संचार लाइनों के सुरक्षित और स्थिर संचालन के लिए मजबूत तकनीकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई।