निंगश्या में केंद्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्रों के विकास को बढ़ावा
(जन-दैनिक ऑनलाइन)10:46:11 2026-05-21
![]() |
| यह 20 मई को लिया गया निंगश्या के निंगदोंग बेस स्थित हरित हाइड्रोजन एकीकृत परियोजना के प्रथम सौर ऊर्जा संयंत्र का चित्र है। |
हाल के वर्षों में, चीन के निंगश्या ह्वेई स्वायत्त प्रदेश ने स्थानीय सूर्य प्रकाश और भूमि संसाधनों की अनुकूल परिस्थितियों का लाभ उठाते हुए केंद्रीकृत पवन और सौर ऊर्जा ठिकानों का बड़े पैमाने पर विकास किया है। इसके साथ ही, पुरे प्रदेश में नए प्रकार की ऊर्जा प्रणाली के निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे ऊर्जा महाशक्ति निर्माण को समर्थन मिल रहा है। वर्ष 2026 की पहली तिमाही में, निंगश्या में सौर ऊर्जा उत्पादन की नई ग्रिड-संयुक्त क्षमता 21.57 लाख किलोवाट रही, जिसमें केंद्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्रों की नई ग्रिड-संयुक्त क्षमता 21.33 लाख किलोवाट दर्ज की गई।
